🚩🖊आरती - श्री लूंग माँ की
ॐ जय श्री लूंगमाता मैया जय श्री लूंगमाता ।
वलधरा धरती प्यारी जन-जन गुण गाता ।।टेर।।
ॐ जय श्री लूंग माता ••••
माँ हिंगलाज रिदय मे अवनी अवतारी ।
सत री पाण पुजाया तप करियो भारी ।।
ॐ जयश्री लूंगमाता ••••
कलिकाल मे भटके राह नही पाता ।
तेरे शरणे आता मार्ग मिल जाता ।।
ॐ जयश्री लूंगमाता ••••
बिगङी आप सुधारो तन रा कष्ट हरो ।
सुख सम्पति बगसावो भक्ति भाव भरो ।।
ॐ जय श्री लूंगमाता ••••
दरश किया दुख भागे सब जन सुख पाता ।
तेरा नाम लेने से उर आनन्द आता ।।
ॐ जयश्री लूंगमाता ••••
तेरे शरणे आकर जो कोई गुण गाता ।
रोग दोष कट जाता दास अभय पाता ।।
ॐ जयश्री लूंगमाता ••••
सांवल दान देपावत सुद्ध मन सेव करे ।
मात लूंग री आरती सब दुख दूर करे ।।
ॐ जय श्री लूंग माता ••••
साँवल दान देपावत
देशनोक 🙏🚩🚩
0 Comments
Post a Comment